Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Changur Baba Gang: हिन्दू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर मतांरण करने वाले ‘छांगुर’ का सच आया सामने
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Changur Baba Gang: हिन्दू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर मतांरण करने वाले ‘छांगुर’ का सच आया सामने

Mahabir
Last updated: July 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, गोण्डा/लखनऊ। Changur Baba Gang: हिंदू युवतियों को प्रेम के जाल में फंसाकर मतांतरण कराने वाले गिरोह के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर (Changur) के सपने इतने बड़े थे कि इनको सच करने के लिए उसने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नाम व फोटो का प्रयोग किया। उसको इस दौरान जरा भी भय नहीं लगा और उसने बलरामपुर (Balrampur) के साथ ही मुंबई (Mumbai) और दुबई (Dubai) में संपत्तियां खरीद लीं।

Contents
  • भारत प्रतिकार्थ सेवा संघ का महासचिव
  • नागपुर में खोला था फर्जी सेंटर
  • 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के साथ ही उत्तराखंड, हरियाण और महाराष्ट्र तक मतांतरण कराने में सफल रहा जलालुद्दीन उर्फ छांगुर अपने गिरोह के चार अन्य सदस्यों के साथ एटीएस की गिरफ्त में है। ईडी के साथ यूपी एसटीएफ उसके गिरोह की जड़े खोखली करने में लगी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक छांगुर खुद को आरएसएस से जुड़े एक संगठन का सीनियर पदाधिकारी बताकर अधिकारियों और नेताओं से मिलता था। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर वाला लैटरहेड भी इस्तेमाल करता था, जिससे उसे सरकारी और राजनीतिक तौर पर अलग पहचान मिल सके।

Changur baba Gang News
Changur baba Gang News

भारत प्रतिकार्थ सेवा संघ का महासचिव

जलालुद्दीन उर्फ छांगुर (Changur) को अफसरों और नेताओं को आरएसएस के नागपुर सेंटर से जुड़ी संस्था का पदाधिकारी बताता था। छांगुर अपने आरएसएस से जुड़े एक तथाकथित संगठन “भारत प्रतिकार्थ सेवा संघ” का अवध क्षेत्र का महासचिव बताता था। भारत प्रतिकार्थ सेवा संघ का संचालन उसके मतांतरण गिरोह का सदस्य ईदुल इस्लाम कर रहा था। इस संगठन का नाम जानबूझकर ऐसा रखा गया जिससे लगे कि यह आरएसएस से जुड़ा है।

नागपुर में खोला था फर्जी सेंटर

ईदुल इस्लाम ने संगठन की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए आरएसएस के मुख्यालय वाले शहर महाराष्ट्र के नागपुर में एक फर्जी केंद्र भी खोल रखा था। छांगुर (Changur) और ईदुल इस्लाम जगह-जगह पर अपने संबंधों को पुख्ता दिखाने के लिए कई प्रमुख आरएसएस नेताओं के नाम लेते थे। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि इस्लाम स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके ग्राम समुदाय की जमीनों की अवैध खरीद में शामिल था।

Changur baba
Changur baba

500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम

एटीएस और ईडी की जांच में छांगुर (Changur) को खाड़ी देशों सहित अन्य देशों से विदेशी स्रोतों से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिलने की पुष्टि हुई है। छांगुर के पास उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां हैं। इनमें से कुछ सरकारी जमीन पर कब्जे भी हैं। ईडी को 60 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के सबूत भी मिले हैं। छांगुर और उसके सहयोगियों के 22 बैंक खातों की जांच के दौरान सारे तथ्य सामने आए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: नगर निगम टीम पर हमला, पशु पकड़ने गए कर्मचारी को डंडों से पीटा
Next Article Jalandhar News: जालंधर की मकसूदा मंडी में फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.