Home Himachal>Baddi पंजाब : हमलावरों ने ऑटो ड्राइवर पर तलवारों से किया हमला, देखें वीडियो

पंजाब : हमलावरों ने ऑटो ड्राइवर पर तलवारों से किया हमला, देखें वीडियो

0

अमृतसर : बस स्टैंड के पास ऑटो ड्राइवर ने दूसरे ड्राइवर पर सरेआम तलवारों से हमला कर दिया। युवक का हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक अस्पताल में भर्ती है और न्याय की मांग कर रहा है। घायल सुखराज सिंह ने बताया की वो भाई लालो जी नगर निवासी है, वह ऑटो चलाता है।

वह बस स्टैंड के नजदीक हेयर कटिंग करवा रहा था तो आरोपी जोबन और पवन अपने दोस्तों के साथ उसे खींच कर बाहर ले आए। बाहर आकर उन्होंने कुछ भी बात नही की ओर उस पर हमला कर दिया। सुखराज सिंह ने बताया कि आरोपी हमेशा गुंडागर्दी करता है।

वो ऑटो चलाते हैं और जब भी कोई अन्य सवारियों को बिठा लेता है तो वो लड़ाई शुरू कर देता है। उसी रंजिश के चलते उसने हमला किया है। फिलहाल पीड़ित ने मामले को पुलिस के पास दर्ज करवाया है। पीड़ित की मांग है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here