Home Mohali पंजाब : गाड़ी ने एक्टिवा को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

पंजाब : गाड़ी ने एक्टिवा को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

0

श्री मुक्तसर साहिब :  गिद्दड़बाहा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक के पिता के मुताबिक मृतक युवक का पुलिस भर्ती के लिए चयन हुआ था और मेडिकल के बाद उसे ज्वाइन करना था। लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक जसपाल सिंह के पिता ने बताया कि उनके बेटे हरमंदर सिंह का 10 मार्च को मेडिकल था और उसके बाद उसे पंजाब पुलिस में भर्ती होना था।

वह घरेलू काम के लिए कल गिद्दड़बाहा आया था और अपने एक अन्य दोस्त के साथ गिद्दड़बाहा से गांव फकरसर जा रहा था कि गिद्दड़बाहा-मलोट मुख्य मार्ग पर एक गाड़ी ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी और वह स्कूटी सहित डिवाइडर पर युवक का सिर टकरा गया और उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल है और उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने इस मामले में न्याय की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here