Home Breaking News मातम में बदली खुशियां, बारात ले जा रही कार नहर में गिरी, जाने पूरा मामला 

मातम में बदली खुशियां, बारात ले जा रही कार नहर में गिरी, जाने पूरा मामला 

0

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब बारात लेकर जा रही एक कार नहर में गिर गई। कार में सवार 6 लोग नहर में डूब गए, जिसमें में 3 लोगों के शव मिल गए हैं। जानकारी के अनुसार ककोड़ के गांव शेरपुर से अलीगढ़ बारात में ईको कार से 6 लोग जा रहे थे। रविवार रात को जैसे ही गाड़ी कपना गांव स्थित नहर के पुल पर पहुंची तो जर्जर पुल से कार बेकाबू होकर गिर गई। 

हादसे का पता लगने पर स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से रात को 3 लोगों के शव निकाल लिए और पुलिस को सूचना दी। 3 लोगों के शव की तलाश जारी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे का मुख्य कारण नहर पर बने पुल की जर्जर हालत को ठहराया जा रहा है। लोगों का मानना है कि पुल की खराब हालत के काऱण कार अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार ककोड़ इलाके के शेरपुर गांव निवासी रोबिन की रविवार को अलीगढ़ के पिसावा में शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए रोबिन का भतीजा मनीष (22) पुत्र देवीराम परिवार के साथ ईको कार में जा रहा था। साथ में उसकी बहन कांता (24), अंजलि (20), चचेरा भाई प्रशांत (18), भांजी (17) और कैलाश (42) थे, जो हादसे का शिकार हो गए। इसमें सोमवार सुबह तक मनीष, कांता और अंजलि के शव को बाहर निकाल लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here