Home Punjab>Amritsar जालंधरः इस मॉल की पार्किंग से एक्टिवा लेकर चोर हुआ फरार

जालंधरः इस मॉल की पार्किंग से एक्टिवा लेकर चोर हुआ फरार

0

जालंधर, ENS: थाना बारादरी के अंतर्गत आते VASAL MALL के बाहर पार्किंग से चोर एक्टिवा लेकर फरार हो गया और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना बारादरी की पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिठा बाजार के रहने वाले कमल जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी काम के लिए शनिवार दोपहर वासल माल में एक्टिवा स्कूटरी पर सवार होकर आया था और वह स्कूटरी को माल के बाहर बनी पार्किंग में लगाकर अंदर चला गया और जब बाहर आया तो उसकी स्कूटी नहीं थी।

पीठ ने बताया कि उसने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसे पता चला कि उसकी स्कूटी चोरी हो गई है, जिसकी शिकायत उसने थाना बारादरी की पुलिस को दी। थाना बारादरी के जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here