Home Himachal संतोषगढ़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

संतोषगढ़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

0
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के संतोषगढ़ में एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नितिन पुत्र दविंद्र कुमार पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन कुमार(24) ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर संतोखगढ़ से टाहलीवाल की ओर जा रहा था जब वह पुल के पास पहुंचा तो अचानक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की खबर मिली, वह मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालने की कोशिश की।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here