Home Himachal एक दौड़ राष्ट्र के नाम और एक दौड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से कार्यक्रम आयोजित 

एक दौड़ राष्ट्र के नाम और एक दौड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से कार्यक्रम आयोजित 

0
ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को एक दौड़ राष्ट्र के नाम और एक दौड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न मंडलों से आई महिला मोर्चा की 69 कार्यकर्ताओ ने दौड़ में भाग लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक का सतपाल सिंह सत्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 देश के इतिहास के लिए सबसे अहम वर्ष है जब लोकसभा चुनाव में देश को फिर एक बार मजबूत सरकार चुनने के लिए भाजपा को महिला शक्ति के साथ की आवश्यकता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा किस जिला अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा भाजपा को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और अधिक से अधिक महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने में सफलता भी अर्जित की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के आम चुनाव में भाजपा की जीत में महिला मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।
इस मौके पर शुभ लता सुषमा मीनाक्षी चौधरी, मीनाक्षी राणा ,नमिता, बेबी, पुष्पा, वंदना, उर्मिला, नीलम शर्मा, अध्यक्ष नीलम रानी, सीमा दता, सीमा , मोनिका अनीता, नेहा, नविता सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here