Home Punjab>Amritsar जालंधरः BMS Fashion के संचालकों की बढ़ी मुश्किलें, GST विभाग ने दी दबिश, देखें Live

जालंधरः BMS Fashion के संचालकों की बढ़ी मुश्किलें, GST विभाग ने दी दबिश, देखें Live

0

कुछ दिन पहले गोलियां चलाने के मामलें में लक्ष्य पर हुई थी FIR

जालंधर, ENS: BMS Fashion के संचालकों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में गोली चलाने के मामले में BMS Fashion का संचालक सुर्खियों में रहा था। वहीं अब मिली जानकारी के अनुसार आज BMS Fashion पर जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। जिसके चलते BMS Fashion के कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी जीएसटी विभाग के कर्मियों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले BMS Fashion के संचालक द्वारा अपने ही कर्मी अमित पर गोली चलाने का मामला सामने आया था। इस मामले मे पुलिस ने लक्ष्य पर मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले में अमित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह दुकान के बाहर खड़ा था, जहां उसका संचालक लक्ष्य के साथ विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आए लक्ष्य ने गोली चला दी थी। जिसको लेकर BMS Fashion का संचालक काफी सुर्खियों में रहा।

हालांकि उससे पहले भी BMS Fashion संचालक द्वारा अपने रिश्तेदार के साथ हुए विवाद के दौरान भी गोली चलाई गई थी। उस दौरान पीड़ित परिवार ने BMS Fashion संचालक पर राजनेताओं के साथ उसके संबंध होने के आरोप लगाए थे। पीड़ित ने आरोप लगाए थे कि राजनेता की शह के कारण उस समय पुलिस ने BMS Fashion के संचालक सहित अन्य हमलावारों को गिरफ्तार नहीं किया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में बाद में राजीनामा हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here