Home Punjab>Ludhiana पंजाबः सासंद बिट्टू, पूर्व मंत्री आशु सहित कई लोगों को भेजा जेल, कल दोबारा होगी कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

पंजाबः सासंद बिट्टू, पूर्व मंत्री आशु सहित कई लोगों को भेजा जेल, कल दोबारा होगी कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

0

लुधियानाः नगर निगम को ताला लगाने के मामले में थाना कोतवाली में एफआईआर 353 186, के तहत लोकसभा सासंद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व नेता संजय तलवार, शाम सुंदर मल्होत्रा ​​को को 14 दिन के जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक दिन के लिए बेल नोटिस पर भेजा है। इस दौरान कल दोबारा सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सभी को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने सांसद बिट्‌टू, आशू, श्याम सुंदर और तलवाड़ को हिरासत में ले लिया। उन्हें ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास तानिश गोयल की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है, जबकि उनकी जमानत पर कल यानी 6 मार्च को फैसला होगा।

पुलिस ने बताया कि इन नेताओं ने कुछ दिन पहले नगर निगम के ऑफिस को ताला लगाया था। इस पर उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद नेताओं ने इस केस में गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था। मंगलवार को सांसद बिट्‌टू, श्याम सुंदर, संजय तलवाड़ और भारत भूषण आशू समेत भारी संख्या में समर्थक डीसी ऑफिस के बाहर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। जिसमें पुलिसकर्मियों की पगड़ियां तक उतर गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here