Home Punjab>Raikot पंजाबः चोरी के 4 हजार लीटर पेट्रोल और 10 हजार लीटर डीजल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः चोरी के 4 हजार लीटर पेट्रोल और 10 हजार लीटर डीजल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

बठिंडाः जिले में अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने पेट्रोल और डीजल चोरी करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस ने गश्त के दौरान जिले की रिंग रोड पर बने नोहरे पर तेल कैंटर सहित 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोप कैंटर से तेल चोरी कर बेचते थे। जिसे सीआईए स्टाफ-2 द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया।

एसपीडी अजय गांधी ने बताया कि सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस को सूचना मिली थी कि रिंग रोड पर फतह नामक व्यक्ति तेल कैंटर से तेल चोरी कर बेच रहा था। इस दौरान पुलिस ने फहत सिंह पुत्र अजैब सिंह निवास पक्का काला, गुरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी चोटियां खिलाफ मुकदमा नंबर 31 दिनांक 4.3.2024 नंबर आईपीसी 379, 407, 411 खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके दोनों का रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान आरोपियों से ओर बड़े खुलासे हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here