Home Haryana पेपर देने जा रहे 2 सगे भाइयों सहित 3 छात्रों की सड़क हादसे में मौ+त

पेपर देने जा रहे 2 सगे भाइयों सहित 3 छात्रों की सड़क हादसे में मौ+त

0

बहादुरगढ़ः मांडौठी गांव में एक बड़ी सड़क दुर्घटना होने का मामला सामने आया है। जहां मोटरसाइकिल-पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 3 छात्रों की मौत हुई है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी सामने आई है कि बिहार मूल निवासी अजीत और सुजीत सगे भाई थे। वह दोनों अपने माता-पिता के साथ कई वर्षों से मांडौठी गांव में ही रह रहे थे।

हादसे में दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में जो तीसरा युवक मारा गया है, उसका नाम कपिल था। वह मांडौठी में अपने मामा के घर रहता था। मालूम हुआ है कि मृतकों में दो छात्र 12वीं और एक छात्र 11वीं कक्षा का छात्र था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। चारों छात्र मांडोठी गांव के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं। मरने वालों में दो 12वीं कक्षा के छात्र थे, जबकि एक 11वीं कक्षा का छात्र था। एक साथ तीन छात्रों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here