Home Breaking News फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

0

नई दिल्ली : गाजियाबाद में अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।यह मामला कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया का है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है।

 हालांकि किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है. दमकल विभाग इस बात की जांच करेगा कि फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजाम था या नहीं। स्थानीय पुलिस ने भी दमकल की मदद की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here