Home Punjab>Moga पंजाबः 1 किलो अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः 1 किलो अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

मोगाः सीआईए स्टाफ मेहना की पुलिस ने दो तस्करों को काबू करके उनके कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर मध्य प्रदेश के रहने वाले 2 नशा तस्कर एक किलो अफीम के साथ अजीतवाल के पास गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ थाना अजीतवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 नशा तस्कर अजीतवाल के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे है। मौके पर सुखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की। आरोपियों की पहचान कमल और कालू के रूप में हुई है। दोनो मध्य प्रदेश के रहने वाले है। पूछताछ में आरोपियों से ओर खुलासे होने की संभावना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here