Home Punjab>Fazilka पंजाबः विधानसभा से राजा वाडिंग, प्रताप बाजवा सहित 9 कांग्रेसियों को किया निष्कासित 

पंजाबः विधानसभा से राजा वाडिंग, प्रताप बाजवा सहित 9 कांग्रेसियों को किया निष्कासित 

0

चंडीगढ़ः विधानसभा में आज एक बार फिर से कांग्रेस द्वारा हंगामा हुआ। पंजाब विधानसभा में हंगामे के चलते स्पीकर ने प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग के अलावा 9 कांग्रेस विधायकों को आज की कार्यवाही से निष्कासित कर दिया। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों को बुलाया और मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया। बता दें कि संदीप जाखड़ को छोड़कर सभी विधायकों पर कार्रवाई की गई। 

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस के राजा वाड़िंग ने कहा कि पंजाब विधानसभा सत्र के बजट के दौरान हमें बिना किसी कारण के निष्कासित कर दिया गया। जब हमने सच बोला तो हमें पंजाब विधानसभा के बजट सत्र से बाहर निकाल दिया गया।’ हमने उनका बजट सुना लेकिन जब हमने अपना प्रतिनिधित्व देना शुरू किया तो हमें अपमानित किया गया और बाहर निकाल दिया गया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here