Home Health फगवाड़ा : रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

फगवाड़ा : रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

0

फगवाड़ा/राजेश : संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज परमजीत ने पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच कर, शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

शव को पहचान के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र न होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here