Home Breaking News कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व मुख्यमंत्री के 7 करीबी भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व मुख्यमंत्री के 7 करीबी भाजपा में हुए शामिल

0

छिंदवाड़ाः मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। छिंदवाड़ा के 7 कांग्रेस पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ये कमलनाथ और कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि छिंदवाड़ा कमलनाथ और कांग्रेस का गढ़ रहा है। ऐसे में यहां लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का सेंध लगाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

बता दें कि पिछले दिनों कद्दावर नेता कमलनाथ के भी बीजेपी जॉइन करने की चर्चा थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयानों से इसे खारिज कर दिया था, लेकिन जिस तरह से छिंदवाड़ा में बीजेपी ने सेंध लगाकर कमलनाथ के करीबी नेताओं को अपने पाले में किया है, उसके बाद एक बार फिर कमलनाथ के बीजेपी से संपर्क होने की चर्चा तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here