Home Punjab>Raikot पंजाबः PunBus में कंडक्टर और सवारियों में हुई झड़प, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

पंजाबः PunBus में कंडक्टर और सवारियों में हुई झड़प, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

0

बठिंडाः मलोट रोड पर थर्मल के पास पीआरटीसी-पनबस यात्रियों से भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि बस कंडक्टर द्वारा यात्रियों को आगे बढ़ने के लिए कहा गया। इस दौरान कंडक्टर की यात्री के साथ बहसबाजी हो गई। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि भारी हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान गुस्साए कंडक्टर ने ड्राइवर को सड़क के सेंटर में बस लगाकर रोकने के लिए कहा। जिसके बाद ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गई।

इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें कंडक्टर द्वारा यात्री को नीचे उतारने के लिए कहा जा रहा है। इस दौरान वहां पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि कंडक्टर ने यात्री को बस में आगे जाने के लिए कहा था। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद अब कंडक्टर यात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर आवाजाई पूरी तरह से बाधित हो गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here