Home Himachal बागी दूसरों के भविष्य से न खेलें, भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में:  रायजादा

बागी दूसरों के भविष्य से न खेलें, भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में:  रायजादा

0
ऊना/ सुशील पंडित :जिला मुख्यालय पर हुई एक प्रैस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा  ने बागी विधायकों के अन्य कांग्रेसी विधायकों से संपर्क की बात पर कहा कि “जिस किसी को भी जाना होता, वो अभी तक जा चुका होता। उन्होंने कहा कि बागी विधायक अपना भविष्य खराब कर चुके हैं अब वह दूसरों के भविष्य के साथ न खेलें। उन्होंने कहा कि उल्टा बीजेपी के कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और सही समय आने पर कांग्रेस अपनी रणनीति अख्तियार करेगी।

सतपाल रायजादा ने आगे कहा कि कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने की जो गारंटी दी थी, उसे भी पूरा कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले जनता के साथ किए वादों को लगातार पूरा करने का काम जारी रखा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है और आगे भी लगातार इसका हमको जारी रखा जाएगा।बीजेपी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेसप्रदेश सरकार की आर्थिक बदहाली के संबंध में पूछे गए।

सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम भी दी है और जो कर्मचारी उसका लाभ ले रहे हैं उससे आप सरकार की इच्छा शक्ति का प्रमाण ले सकते हैं। रायजादा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बीजेपी की तरह जुमले नहीं छोड़ती बल्कि जनता से किए गए वायदों को हकीकत में पूरा करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here