Home Himachal संतोषगढ़: कार का शीशा तोड़ 3.5 लाख रुपए उड़ाए

संतोषगढ़: कार का शीशा तोड़ 3.5 लाख रुपए उड़ाए

0
ऊना/सुशील पंडित : चोरों ने मंगलवार को संतोषगढ़ के ओक पैलेस के बाहर खड़ी गाड़ी में से 3.55 लाख रुपए चुरा लिए। मलाहत गांव के विपन कुमार रायजादा ने थाने में दी शिकायत में दावा किया था कि उसने संतोषगढ़ के ओक पैलेस के बाहर अपनी कार पार्क की थी। जब वह लौट कर आया तो किसी ने गाड़ी का शीशा तोड़कर, उसमें रखे 3.55 लाख रुपए चुरा लिए। सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here