Home Punjab>Ludhiana पंजाब: स्नैचरों की हुई जमकर धुनाई, देखे वीडियो

पंजाब: स्नैचरों की हुई जमकर धुनाई, देखे वीडियो

0

लुधियाना: जस्सियां रोड पर लोगों ने महिलाओं की वालिया छीनने वाले स्नैचरो को दबोच लिया। स्नैचर बाइक पर सवार थे। जिनकी लोगों द्वारा पकड़ कर जमकर छितर परेड की गई।

जानकारी देते हुए जतिंद्र सिंह टिकू ने बताया कि स्नैचर महिला की वालिया छीन कर भाग रहे थे। इस दौरान कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। इलाके में शोर मचता देख राहगीरों ने स्नैचरो को बाइक से खींच लिया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिनमे से एक फरार हो गया।
 
स्नैचरो ने बताया कि वह अक्सर वारदातें करने जिला जालंधर के मेहतपुर गांव से लुधियाना आते है। अभी तक वह 10 से अधिक वारादातों को अंजाम दे चुके है। लोगो ने आरोपियों को थाना जमालपुर की पुलिस के हवाले कर दिया। जिनकी की पहचान गगनदीप, संजीव उर्फ शिवा के रूप में हुई है। आरोपी अजय फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here