Home Punjab>Muktsar पंजाबः इंसानियत शर्मसार! आई फोन के लिए ताये का किया क+त्ल, नहर में बहाया श+व

पंजाबः इंसानियत शर्मसार! आई फोन के लिए ताये का किया क+त्ल, नहर में बहाया श+व

0

श्री मुक्तसर साहिबः आई फोन लेने के लिए भतीजे ने ताया की गला घोंट कर हत्या कर शव बोरी में डाल कर राजस्थान फीडर नहर में फेंक दिया। घटना गिद्दड़बाहा के गांव मधीर की है। पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। आरोपी की पहचान सहजप्रीत सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी मधीर हाल निवासी आबाद भारू चौक किंगरा मोबाइल इलोक्ट्रेनिक वाली गली गिद्दड़बाहा के रूप में हुई है।

आरोपी ने हत्या के बाद ताये के बैंक खाते से 65 हजार रुपये निकाल कर नया आई फोन खरीद किया है। उधर, हत्या के 12 दिन बाद भी मृतक का शव नहर से नहीं मिला है। पुलिस को दी शिकायत में बूटा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी मधीर ने बताया कि 23 फरवरी को वह और उसका बेटा जगरूप सिंह अपने दूसरे बेटे बलकार सिंह के घर पर गए थे। यहां जगरूप सिंह बलकार सिंह के घर पर ही रुक गया। बलकार सिंह के बेटे सहजप्रीत सिंह उर्फ सहज को पता था कि ताया जगरूप सिंह के बैंक खाते में पैसे हैं। जिस पर सहजप्रीत ने अपने ताया जगरूप सिंह के गले में मफलर डाल कर गला घोंट कर हत्या कर दी।

जिसके बाद उसका शव एक बोरी में डालकर नहर में फेंक दिया। बाद में किसी तरीके जगरूप सिंह के बैंक खाते से पैसे निकालकर नया आई फोन ले लिया। थाना गिद्दड़बाहा के प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने मृतक के बैंक खाते से 65 हजार निकाल कर नया आई फोन लिया है। शव नहर से अभी तक नहीं मिला है। आरोपी सहजप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तालाश में छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here