Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : सीसीटीवी में कैद हुई दो पक्षों की खूनी झड़प

पंजाब : सीसीटीवी में कैद हुई दो पक्षों की खूनी झड़प

0

भिखीविंड :  पहुविंड बाजार में बुधवार शाम को 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले तेजधार हथियारों से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जोबनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। जिसको निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। घायल जोबनप्रीत सिंह के भाई रछपाल सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई पर किसी ने हमला कर दिया।

जब वह मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। उन्होंने कहा कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है, उन्हें कोई जानकारी नही है। वहीं थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि वारदात की जब सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि घायल जोबनप्रीत सिंह के बयानों के अधार पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।​ उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी बनती कार्रवाीही होगी की जाएगी। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here