Home Punjab>Sangrur पंजाबः शुभकरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुआ चौकाने वाला खुलासा

पंजाबः शुभकरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुआ चौकाने वाला खुलासा

0

पटियालाः पातड़ा तहसील में पंजाब-हरियाणा की सीमा पर 21 फरवरी 2024 को किसान शुभकरण की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले को लेकर आज शुभकरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शुभकरण की मौत बंदूक की चोट से हुई। क्योंकि उसके सिर से कई छर्रे मिले है जबकि रबर की गोली में यह नहीं होते। सूत्रों अनुसार शुभकरण के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण गन इंजरी दर्शाया गया है। रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि उसके सिर में मिले छर्रे मेटल के है। रिपोर्ट यह भी दर्शती है कि मौत मौके पर ही हो गई थी।

बता दें कि राजिंद्रा अस्पताल द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट छर्र सहित स्थानिय पुलिस को सौंप दी गई है। यह छर्रे आखिर किस हथियार के है, इस संबंधित स्थिति स्पष्ट करने का अधिकार अब पुलिस का है। ऐसी सामग्री को जांच के लिए फिल्लौर अकाडमी या मुंबई स्थित लैब में भेजा जाता है। इन छर्रों के डायामीटर का पता लगने पर ही आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट होगा कि उक्त छर्रे किस गन के हैं।

बता दें कि खनूरी बॉर्डर पर किसानों के संघर्ष के दौरान हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने किसानों को रोकने के लिए अंधाधुंध आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलाईं गई थी। इस बीच शुभकरण सिंह के सिर पर चोट लग गई थी। किसानों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने शुभकरण को गोली मारी है लेकिन हरियाणा पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here