Home Punjab>Amritsar फगवाड़ा : 7 पिस्तौल और 35 कारतूस सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फगवाड़ा : 7 पिस्तौल और 35 कारतूस सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

फगवाड़ा,राजेश : जिला कपूरथला एस.एस.पी वत्सला गुप्ता के आदेश पर जिले में शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान फगवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी वत्सला गुप्ता ने कहा कि एस.पी रूपेंद्र कौर भट्टी और डीएसपी जसप्रीत सिंह की निगरानी में फगवाड़ा के सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बसिमन सिंह सहित पुलिस टीम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौसपुर कट के पास की गई नाकेबंदी के दौरान जब शंका होने पर एक आती स्विफ्ट को रोका।

जिसमें 3 युवक सवार थे, एसएसपी गुप्ता ने पुलिस पार्टी ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से 32 बोर के 5 पिस्तौल, 30 बोर की एक पिस्तौल, एक देशी पिस्तौल 32 बोर की 16 कारतूस और 30 बोर की 19 कारतूस बरामद हुए है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here