Home Punjab>Rupnagar पंजाब : नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंजाब : नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

0

बटाला : कच्चे सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम बटाला के दफ्तर का घेराव किया और दफ्तर को बंद कर दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों कच्चे सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष मंगा और उपाध्यक्ष गोल्डी ने कहा कि हमारी मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की है। जब तक हमारे कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में पिछले कई महीनों से इसमें देरी हो रही है और कोई पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक ने भी पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं, लेकिन नगर निगम उनकी बात नहीं सुन रहा है। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जायेगी, तब तक धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here