Home Punjab>Moga पंजाबः नहर से महिला का शव बरामद, पति सहित 4 पर मामला दर्ज

पंजाबः नहर से महिला का शव बरामद, पति सहित 4 पर मामला दर्ज

0

श्री मुक्तसर साहिबः ससुराल परिवार से तंग आकर विवाहिता ने राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गगनदीप कौर निवासी चक्क शेरेवाला के रूप में हुई है। उधर,थाना सिटी पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर पति सहित ससुराल परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मनजीत कौर पत्नी गुरबचन सिंह निवासी चक्क शेरेवाला ने बताया कि उसकी बेटी ने 6 वर्ष पहले गांव में ही राजबिंदर सिंह उर्फ काली पुत्र गुरमीत सिंह के साथ लव मैरिज करवाई थी।

शादी के छह वर्ष बाद भी बेटी गगनदीप कौर के घर एक भी बच्चा नहीं होने पर ससुराल परिवार वाले उसे तंग परेशान करने के साथ-साथ मारपीट करते थे। बच्चा नहीं होने पर ताहने मारते थे। गगनदीप कौर ससुराल परिवार से जान बचा कर अपनी मौसी के घर कोटली रोड मुक्तसर आ गई। गगनदीप कौर ने ससुराल परिवार से तंग आकर गांव थांदेवाला से गुजरती राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।

एएसआइ बलवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद मृतका के पति राजबिंदर सिंह, ससुर गुरमीत सिंह, सांस पाल कौर व तरसेम सिंह उर्फ सेमी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी चक्क शेरेवाला के खिलाफ धारा 306 आइपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here