Home Punjab>Ludhiana पंजाबः हाईवे जाम में फंसा गुरसिमरन मंड, निकाली भड़ास, देखें वीडियो

पंजाबः हाईवे जाम में फंसा गुरसिमरन मंड, निकाली भड़ास, देखें वीडियो

0

लुधियानाः ट्रक यूनियन द्वारा आज हाईवे पर धरना लगाया गया है। वहीं ट्रक यूनियन द्वारा लगाए गए धरने को लेकर हाईवे पर 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हालांकि हाईवे पर लगे धरने को लेकर एडीसीपी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। जिसके बाद ट्रक यूनियन द्वारा धरना खत्म किया गया। लेकिन ट्रक यूनियन के धरने के दौरान लगे जाम में गुरसिमरन सिंह मंड फंस गए। जहां उन्होंने वीडियो के जरिए सीएम भगवंत मान से इस धरने को लेकर हो रहे लोगों की परेशानी को लेकर नाराजगी जाहिर की।

इस दौरान गुरसिमन सिंह मंड का हाईवे पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस मौके पर मंड ने जमकर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी हो रही है। मंड ने कहा कि ट्रक यूनियन को ऐसा करने की इजाजत किसने दी? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पुलिस के हाथ बांध दिये हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here