Home Himachal प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत परिवार को चार लाख रुपए का चेक भेंट

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत परिवार को चार लाख रुपए का चेक भेंट

0
ऊना/ सुशील पंडित : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा ऊना की और से वीरवार को परिवार को चार लाख रुपए का चेक गांव गोंदपुर बुल्ला के अमित भारद्वाज की दुर्घटना  से हुई मृत्यु के बाद उनके माताजी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कुल चार लाख रुपये की राशि दी गईं। जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक नितिन जायसवाल ने बताया कि अमित भारद्वाज ने अपने बैंक खाते से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा लिया था हाल ही में अमित भारद्वाज का दुर्घटना के कारण देहांत हो गया और बैंक कर्मियों ने दस्तावेजों की औपचारिकता पूरी कर बीमा राशि चार लाख रुपये का भुगतान किया।शाखा प्रबंधक नितिन जायसवाल ने लोगों से आग्रह किया है कि वह पी एम जीवन ज्योति योजना और पी एम सुरक्षा बीमा योजना को अपने खाते में जरूर पंजीकृत करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here