कुरुक्षेत्र विवि की मीडीया विभाग की निदेशक मुख्य अतिथि के तौर पर हुई उपस्थित
महिलाएं किसी क्षेत्र में कम नहीं बल्कि एक दूसरे से सहयोग करना होगा: प्रो बिंदू शर्मा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमालया फाऊंडेशन व प्रेस क्लब बद्दी ने किया कार्यक्रम का आयोजन
बददी/ सचिन बैंसल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बददी में हिमालया जन कल्याण समिति द्वारा राज्य स्तरीय हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर की तीन दर्जन से ज्यादा अलग अलग महिलाओं को किया गया सम्मानित किया गया। बिरला सामुदायिक भवन महाराणा प्रताप नगर में आयोजित अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. (डा.) बिंदू शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की वहीं कार्यक्रम की अध्यक्ष हिमालय फाउंडेशन के चेयरमैन सतीश सिंघल ने तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आर के शर्मा ने शिरकत की। दून विधानसभा की पहाडी एरिया की नेत्री मंजू शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत नारी शक्ति व महिला दिवस के इतिहास से की।



इनको मिला सम्मान-
इस सम्मान समारोह में जिन महिलाओं को हिमाचल गौरव नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया उसमें वैष्णवी कश्यप नृत्य, शारदा शर्मा गायिकी, संतोष कुमारी कर्मठ आशा कार्यकर्ता, मानसी राणा खेल जिला ऊना ,आशा साहनी समाज सेवा, डाक्टर बिंदू शर्मा पत्रकारिता शिक्षा एवं शोध कुरुक्षेत्रा को राष्ट्र गौरव अवार्ड , शालिनी शर्मा शिक्षा नालागढ़, दया ठाकुर लीडर शिप,सीमा देवी आशा कार्यकर्ता,सुमन देवी आशा कार्यकर्ता,सरला देवी आशा कार्यकर्ता,मुक्ता गुप्ता मानपुरा शिक्षा,निशा कुमारी शिक्षा, ममता ठाकुर खेल नालागढ़ , अधिवक्ता सुमन रंजन महिला सशक्तिकरण,नीतू अधिवक्ता महिला सशक्तिकरण, पूजा स्वच्छता, डोली स्वच्छता, पूनम स्वच्छता, रीना स्वच्छता, ममता स्वरोजगार,गुंजन जिंदल युवा फार्मा उद्यमी, दविंद्र कौर महिला सशक्तिकरण, अंजू पटियाल शिक्षा, ममता पांचाल स्वरोजगार, ममता गुप्ता एसडीएम आफिस नालागढ़ सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी, अपूर्वा पटेल आन लाईन गोल्ड मैडलिस्ट बिलासपुर, डा नीरज बेसंल उच्च शिक्षा, रमा कुमारी शिक्षा, सुरेंद्रा देवी श्रेष्ठ महिला सुरक्षा अधिकारी कांगडा शामिल हैं।
