Home Punjab>Faridkot विदेश में पंजाबी नौजवान की मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

विदेश में पंजाबी नौजवान की मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

0

बरनालाः महलकलां के अंतर्गत आने वाले गांव महल खुर्द के मजदूर परिवार से संबंधित एक नौजवान की इटली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्ण सिंह चोपड़ा पुत्र दर्शन सिंह करीब 7 साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए इटली गया था।

इटली में 7 साल की मेहनत के बाद उन्हें कुछ दिनों बाद शादी करने के लिए गांव आना था, लेकिन कल रात उसके मौत की खबर सामने आ गई। जवान स्वर्ण सिंह की मौत की खबर पता चलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि स्वर्ण सिंह के शव को पंजाब लाने में परिवार की मदद की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here