Home Punjab>Muktsar पंजाबः बकरियां चरा रहे युवक के साथ हुआ हादसा, मौ+त

पंजाबः बकरियां चरा रहे युवक के साथ हुआ हादसा, मौ+त

0

2 भाईयों की पहले हो चुकी है मौ+त

श्री मुक्तसर साहिबः जिले के गिद्दड़बाहा में बकरियां चरा रहे एक युवक की छप्पड़ में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लन गांव निवासी जसवीर सिंह थापर मॉडल छप्पर के पास अपनी बकरियां चरा रहा था।तभी उसने छप्पड़ में गिरी किसी चीज को निकालने की कोशिश की। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।

मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। मौके पर जुटे गांव के किसान नेता बूटा सिंह मल्लन और अन्य लोगों ने बताया कि मृतक युवक गरीब परिवार से था। मृत युवक के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है और 4 बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक जसवीर सिंह अपने माता-पिता का एकमात्र सहारा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here