Home Breaking News शिव बारात के दौरान हुआ बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 15 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो 

शिव बारात के दौरान हुआ बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 15 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो 

0

कोटाः शिवरात्रि के खास मौके पर राजस्थान के कोटा में निकाली गई शिव बारात में बड़ा हादसा हो गया। शिव बारात निकाले जाने के दौरान करंट के चपेट में आने से करीब 15 बच्चे झुलस गए। जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं।

ओम बिरला के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोकसभा स्पीकर ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायल बच्चों की हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिया है। ओम बिरला ने अस्पताल के डॉक्टर्स को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत होगी तो घायल बच्चों को जयपुर भी रेफर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here