Home Punjab>Rupnagar पंजाबः रूस में फंसे नौजवानों के परिजनों को मिलने घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

पंजाबः रूस में फंसे नौजवानों के परिजनों को मिलने घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

0

गुरदासपुरः रूस में फंसे पंजाबी युवकों के परिजनों को मिलने एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गुरदासपुर के गांव देहरीवल में पहुंचे। जहां उन्होंने रुस में फंसे गगनदीप के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि उनके बच्चे सहित अन्य युवाओं को जल्द भारत लाने की कोशिश की जा रही है। पंजाब के 7 लड़के रुस में फंसे हुई है। जिनमें 3 गुरदासपुर 2 होशियारपुर के है।

कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि वह रूस मे फंसे नौजवानों के घर जाएंगे और उनके परिजनों को मिलकर जल्द भारत लाने का आश्वासन देंगे, ताकि परिवार को हौंसला मिल सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी आरोपी एजेंट होगा उसके खिलाफ सरकार के द्वारा सख़्त करवाई की जाएगी। वहीं इस मौके गगनदीप के पिता ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द उनके बेटे को भारत लाया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here