Home Health फगवाड़ाः 4 नौजवानों पर आधा दर्जन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो 

फगवाड़ाः 4 नौजवानों पर आधा दर्जन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो 

0

फगवाड़ा/ राजेश कुमारः कपूरथला जिले के खजुर्ला में देर रात आधा दर्जन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से 4 नौजवानों पर हमला कर दिया। हादसे में 4 व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति ने बताया कि वह अपने कमरे में पैसों का हिसाब कर रहे थे।

इस दौरान आधा दर्जन के हमलावार आए और उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर उनको घायल कर दिया। घायल व्यक्ति ने बताया कि उसका भाई ठेकेदारी का काम करता है। पैसों के हिसाब के दौरान हमलावर जाते समय उसके सारे हिसाब के पैसे भी उठा कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित नौजवानों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here