Home Health पंजाबः सिविल अस्पताल के पास 2 मेडिकल की दुकानों से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

पंजाबः सिविल अस्पताल के पास 2 मेडिकल की दुकानों से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

0

फगवाड़ा/ राजेश कुमारः शहर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला सिविल अस्पताल के पास से सामने आया है। जहां चोरों ने दो मेडकिल की दुकानों को निशाना बनाया है। सिविल अस्पताल के नजदीक बने मेडिकल स्टोर की 2 दुकानों पर के शटर तोड़कर दुकान से हजारों की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए भारत मेडिकल हॉल दुकान के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि वह रोजाना की देर रात अपनी दुकान बंद कर कर गए थे। इस दौरान सुबह 4: 30 के करीब दुकान के आगे से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर सूचना कि उनकी दुकान का दुकान का शटर टूटा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंचकर देखा कि चोर दुकान के तिजौरी में पड़े हजारों रुपए लेकर फरार हो गए। वहीं जाते समय चोर दुकान के बाहर लगा कैमरा भी तोड़कर साथ ले गए। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here