Home Breaking News  शराब पीने से रोकने पर पत्नी को जलाया जिंदा 

 शराब पीने से रोकने पर पत्नी को जलाया जिंदा 

0

उत्तरप्रदेश: बदायूं में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहा शख्स ने शराब पीने से रोके जाने पर अपनी 40 साल की पत्नी को जिंदा जला दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस ने कहा कि आरोपी मुनीश सक्सेना शराबी था और गुरुवार रात नशे की हालत में वो घर लौटा था जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

मिली जानकारी अनुसार, आरोपी जब घर लौटने के बाद उसकी पत्नी शन्नो ने उसे और अधिक शराब पीने से रोकने की कोशिश की, तो सक्सेना ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला, उस पर डाला और आग लगा दी. शन्नो की सास मुन्नी देवी ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ भी झुलस गए. पुलिस ने बताया कि जब महिला के दो बच्चों (8 साल) सनी और अर्जुन (5 साल) ने अपनी मां को जलते हुए देखा तो शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here