Home Punjab>Ludhiana पंजाबः B.A का स्टूडेंट 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार

पंजाबः B.A का स्टूडेंट 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार

0

लुधियानाः CIA-2 की पुलिस ने अफीम के सहित छात्र को गिरफ्तार किय है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बीए का छात्र है। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद की है। तस्कर का मोबाइल पुलिस स्कैन करवा रही है ताकि डिलीवरी लेने वाले तस्कर का पता चल सके। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि पुलिस पार्टी ने टी-पुआंइट डाबा नजदीक जी.टी. रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चैकिंग की।

नाकाबंदी दौरान शक पड़ने पर पैदल आ रहे शख्स मनवीर बैनीपाल उर्फ पिंटू निवासी गांव हेम नगर जोलवाला जिला जोधपुर राजस्थान को रोका गया। आरोपी की चैकिंग की तो उसके बैग से पुलिस को 2 किलो अफीम बरामद हुई। तस्कर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे दबोच लिया गया। आरोपी पर आज NDPS एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पिंटू मुताबिक वह पहली बार ही अफीम की तस्करी करने आया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here