Home Punjab>Tarn Taran पंजाबः हथियारों की सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः हथियारों की सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

पठानकोट/अनमोलः पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मंगल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। डीएसपी ने कहा कि उक्त तस्कर पिछले लंबे समय से नशा व हथियारों की तस्करी कर रहा था।

आरोपी जेल में बैठे अपने आका के कहने पर इन हथियारों की सप्लाई करता था। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अब तक 8 पिस्टल 16 मैगजीन व 30 रौंद ला चुका था। इस दौरान पता चला है कि 7 पिस्टल कुछ मैगजीन व रौंद पहले ही सप्लाई कर चुका था। पुलिस ने अब आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल वह 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। डीएसपी ने कहा आरोपी से ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here