Home Punjab>Raikot पंजाब : बस और ट्रॉले में भीषण टक्कर, 2 गंभीर घायल

पंजाब : बस और ट्रॉले में भीषण टक्कर, 2 गंभीर घायल

0

बठिंडा : पंजाब में आए दिन किसी न किसी रोड पर सड़क हादसे हो रहे है। इन हादसों में दिन ब दिन बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। मलोट रोड पर बहमन दीवाना बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह PRTC बस और ट्रॉले के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर से ट्रॉले पलट गई और पीआरटीसी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान गुरचरण सिंह (65 वर्ष) निवासी गांव भोखड़ा और गगन (30 वर्ष) निवासी गांव खेहरा के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही SSF की टीम और यूथ वेलफेयर सोसाइटी के स्वयंसेवक हर्षित चावला एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here