Home Mohali पंजाब : माता बनी महिला ने लोगों से की करीब 50 लाख की ठगी, देखें वीडियो

पंजाब : माता बनी महिला ने लोगों से की करीब 50 लाख की ठगी, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर : जिले के सीमावर्ती गांव हबीब के में माता बनी महिला ने लोगों के साथ मिलकर ग्रुप बनाकर धोखा देकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में माता बनी महिला ने मंदिर बनवाया था। जो एक निजी कंपनी से लोन उपलब्ध करवाए जाने के तहत कुछ भोली-भाली महिलाओं को अपने साथ ले गई और लोन करवाकर पैसे लेकर फरार हो गई।

उन्होंने कहा कि अब लोन करवाने वाली कंपनी उन लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने प्रशासन से उन्हें न्याय दिलाने की मांग की गांव के लोगों ने बताया कि उक्त माता बनी महिला करीब 40-50 लाख रुपये लेकर फरार हो गयी है. उन्होंने बताया कि इस गांव के सभी गरीब और मजदूर लोग माता बनी महिला के जाल में फंस गये और उन्हें धोखा देकर फरार हो गई। लेकिन प्रशासन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उक्त महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हरनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की अनपढ़ महिलाओं के होने के कारण माता बनी महिला ने लोन करवाने वालों से मिलकर यह सारा मिलीभुगत प्लान बनाया। अनपढ़ महिलाओं को नही पाता कि कि अधार कार्ड या साइन करवाए उन्हें कुछ नही मालूम। माता बनी महिला ने महिलाओं को निशाना बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here