ऊना/ सुशील पंडित : मैहतपुर पुलिस ने रायपुर सहोड़ा गांव से एक सट्टेबाज को रंगे हाथों पकड़ा है। शुक्रवार को पुलिस ने शक की बिनाह पर जब बसदेहड़ा गांव निवासी रविंदर कुमार पुत्र बलदेव सिंह की तालाशी ली तो उसके पास से दड़ा सट्टा पर्चियां और 860 रूपए बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध मैहतपुर थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।