Home Punjab>Raikot पंजाब: कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, देखें वीडियो

पंजाब: कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, देखें वीडियो

0

बठिंडा: जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है। पार्टियों की गतिविधियां तेज होती जा रही है। पार्टियों के नुमाइंदे एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे है। ऐसा ही मामला बठिंडा में देखने को मिला है। जहां  वार्ड नंबर 17 की महिला कांग्रेस पार्टी पार्षद और उनके पूर्व पार्षद पति ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर आज शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया।

शिरोमणि अकाली दल पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्षद को सिरोपा पहनाकर अकाली दल पार्टी का सदस्य बनाया । उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। पार्षद ने कहा कि मैं आज अकाली दल पार्टी में शामिल हो गया हूं और अकाली दल पार्टी की पिछली गतिविधियों को देखते हुए मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here