Home Punjab>Amritsar जालंधर: चोरी के मोटरसाइकिल सहित 1 गिरफ्तार

जालंधर: चोरी के मोटरसाइकिल सहित 1 गिरफ्तार

0

जालंधर(ENS): लाबडां पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ बोवी निवासी गांव फोलडीवाल थाना सदर जमशेर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सुभाष कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान लाबडां चौक के पास मौजूद थे।  

जहाँ उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राजकुमार चोरी के बाइक को बेचने के लिए गांव निजरा की तरफ जा रहा है। पुलिस ने रामपुर चौक के पास नाकेबंदी के दौरान आरोपित को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोचा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here