Home Punjab>Fazilka Weather Alert : पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

Weather Alert : पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

0

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से 11 मार्च को 7 जिलों और 13 मार्च को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह स्थिति बनेगी। इस दौरान तापमान भी गिरेगा। हालांकि आज दिन के लिए मौसम संबंधी कोई अलर्ट नहीं है। उम्मीद है कि दिन में मौसम अच्छा रहेगा। हालांकि रात से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से चार दिनों के लिए पंजाब के कईं हिस्सों में बारिश होगी।

खास तौर से सोमवार व 13 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 2 दिन बारिश के आसार हैं। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक पंजाब में सक्रिय होने जा रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने जा रहा है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कम कमी दर्ज की जाएगी। उधर शनिवार को सात डिग्री के तापमान के साथ फिरोजपुर सबसे ठंडा रहा।

हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली वृद्धि के बावजूद अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, लुधियाना का 11.2 डिग्री, पटियाला का 11.6 डिग्री, बठिंडा का 8.4 डिग्री, पठानकोट का 9.2, जालंधर का 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक है। सबसे अधिक 27 डिग्री का तापमान पटियाला का दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here