Home Himachal>Baddi पंजाबः एक्ट्रेस Shehnaaz Gill के पिता को मिल रही धमकी को लेकर पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

पंजाबः एक्ट्रेस Shehnaaz Gill के पिता को मिल रही धमकी को लेकर पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

0

अमृतसरः एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरा कॉल आया है और उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उक्त व्यक्ति ने कहा था कि अगर उसने रंगदारी की रकम नहीं दी तो पहले उसकी अभिनेत्री बेटी शहनाज गिल और फिर उसे मार दिया जाएगा। उक्त वीडियो के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए संतोख गिल ने पुलिस प्रशासन की ढीली कारगुजारी का जिक्र किया।

जिसके बाद अब इस मामले पर पुलिस प्रशासन का पक्ष भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि संतोख सिंह गिल पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं और एक संगठन के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें पुलिस ने पहले सुरक्षा भी दी थी, लेकिन उस सुरक्षा का दुरुपयोग संतोख गिल ने किया। पुलिस का कहना है कि अब वह कह रहे हैं कि उन्हें विदेशी नंबर से धमकी मिली है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद संतोख गिल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here