Home Mohali पंजाबः आज CM मान और केजरीवाल करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

पंजाबः आज CM मान और केजरीवाल करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

0

चंडीगढ़ः आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। वहीं आज आप पार्टी की तरफ से पंजाब में चुनावी कैंपेन लॉन्च किया जा रहा है। इस कैंपेन को आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब का चुनावी कैंपेन लॉन्च करेंगे। बताया जा रहा है कि मोहाली क्लब से चुनावी कैंपेन को लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद आप पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार की शुरुआत की जाएगी।

बता दें दिल्ली, हरियाणा के बाद पंजाब में भी चुनावी कैंपेन को लॉन्च किया जा रहा है। इस दौरान पंजाब चुनाव के लिए आप की तरफ से बड़ा नारा दिया जाएगा। इसके साथ ही 2 सालों में आप सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here