Home Chandigarh निगम में F&CC चुनाव में हुआ भारी हंगामा, चुने गए 5 मेंबर, देखें वीडियो

निगम में F&CC चुनाव में हुआ भारी हंगामा, चुने गए 5 मेंबर, देखें वीडियो

0

चंडीगढ़ः नगर निगम में आज सोमवार को फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) के 5 मेंबरों का चुनाव हुआ। AAP पार्षद जसविंदर कौर, AAP पार्षद रामचंद्र यादव, कांग्रेस पार्षद तरुणा मेहता, भाजपा पार्षद महेशइंद्र और भाजपा पार्षद लखबीर सिंह को मेंबर चुना गया। इससे पहले निगम हाउस की मीटिंग में AAP-कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में जमकर धक्कामुक्की हुई। पार्षदों को अलग करने के लिए मार्शल बुलाने पड़े।

निगम में I.N.D.I.A गठबंधन के पास कुल 19 वोट हैं, जबकि भाजपा के पास 17 ही वोट रह गए हैं। शनिवार को 2 पार्षद पूनम और नेहा के भारतीय जनता पार्टी से वापस आम आदमी पार्टी में आने पर यह समीकरण बदल गया। इससे पहले भाजपा के पास बहुमत था। फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की 5 सीटों के लिए दोनों पार्टियों की तरफ से 3-3 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here