Home Himachal विदेश जा रहे विमान में अचानक लगे तेज झटके से 50 यात्री घायल

विदेश जा रहे विमान में अचानक लगे तेज झटके से 50 यात्री घायल

0

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से ऑकलैंड जा रहे चिली के एक विमान को ‘तेज झटका’ लगने के कारण सोमवार को 50 यात्री घायल हो गए। एलएटीएएम एयरलाइंस ने एक बयान में बताया कि ‘‘उड़ान के दौरान एक तकनीकी समस्या के कारण तेज झटका लगा।’’ बहरहाल, उसने यह नहीं बताया कि असल में क्या हुआ था। विमान के ऑकलैंड पहुंचने पर चिकित्सा कर्मियों ने यात्रियों को उपचार मुहैया कराया।

एक एम्बुलेंस प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर 50 लोगों का उपचार किया गया, जिनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आयी थीं जबकि 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मरीज की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑकलैंड हवाई अड्डे पर उतरा और उसे आगे चिली के सैंटियागो शहर जाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here