Home Breaking News लोकसभा चुनाव: BJP आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर लगा सकती है मुहर 

लोकसभा चुनाव: BJP आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर लगा सकती है मुहर 

0

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले देश में इस समय राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसके साथ ही अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची भी जारी करने में जुटे हुए है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में दूसरी लिस्ट पर मुहर लगाई जा सकती है। 12 मार्च को बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक दूसरी लिस्ट में बीजेपी 150 से अधिक नामों का ऐलान कर सकती है। दूसरी लिस्ट के लिए बीजेपी हाईकमान की एक बैठक हो चुकी है। इसमें राज्यवार नामों को लेकर चर्चा की गई थी। इससे पहले बीजेपी की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी जिसमें 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। पहली लिस्ट में बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी, गुजरात के गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

पहली लिस्ट में बीजेपी ने सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इसके अलावा मध्य प्रदेश की 24, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीटों के लिए उम्मीदवारों को टिकट दिए थे। बीजेपी ने केरल की 12, तेलंगाना, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड की 11-11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। वहीं दिल्ली की 5 और उत्तराखंड की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर उम्मीदवारों घोषित किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here