Home Breaking News कुछ देर में Live होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते है बड़ी घोषणा 

कुछ देर में Live होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते है बड़ी घोषणा 

0

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में बड़ी घोषणा करने वाले हैं। आधे घंटे में कुछ बड़ा ऐलान करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। यह ऐलान ना‍गरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हो सकता है। दरअसल, भारत सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 के न‍ियम आज रात लागू करने जा रही है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, आज यानी सोमवार रात से CAA के न‍ियम लागू क‍िए जाने की संभावना है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केन्‍द्र सरकार की ओर से यह बड़ा ऐलान होगा। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने कसे किसी भी वक्‍त पहले सीएए के नियमों को अधिसूचित किया जा सकता है। इन नियमों के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से भारत में अल्पसंख्यकों की भारतीय नागरिकता आवेदनों को सुनिश्चित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here